सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर ने जीती ओवरऑल ट्राफी
सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस में इंटर कॉलेज इवेंटों-फेस्टा आयोजित करवाया गया। जिसमें सीटी मकसूदां, सीटी शहपुर कैंपस व सीटी यूनिवर्सिटी से 400 से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया।
फेस्ट की शुरुआत सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरेक्टर डॉ. जीएस कालरा व कल्चरल विभाग के हेड दविंदर सिंह ने की। फेस्ट में ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक, सक्टि, डिबेट आदि जैसी प्रतियोगिताएं रखी गईं। इन प्रतियोगिताओं पर जीत हासिल कर सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज ने ओवरऑल ट्राफी अपने नाम की व सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व टेक्नोलॉजी ने रनरअप ट्राफी पर कब्जा किया। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने विजय टीम व छात्रों को बधाई दी।
प्रोग्राम में बेहतरीन परफार्मेंस देने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। -भास्कर