बीडी आर्य की परमवीर बीकॉम सेमेस्टर-1 में कॉलेज में फर्स्ट
जालंधर | बीडी आर्य कॉलेज में बीकॉम सेमेस्टर-1 की परमवीर कौर ने परीक्षा में 350 में से 264 अंक हासिल करके कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. सरिता वर्मा ने परमवीर कौर की इस सफलता पर फैकल्टी मेंबर्स और अभिवावकों को बधाई दी तथा स्टूडेंट्स को इस उपलब्धी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
परमवीर कौर को समानित करते हुए।