एचएमवी में बिग डाटा एनालिटिक्स पर सेमिनार
एचएमवी के पीजी कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग एवं मल्टीमीडिया विभाग की ओर से प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में बिग डाटा एनालिटिक्स विषय पर सेमिनार करवाया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला के कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. प्रतीक भाटिया उपस्थित थे। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन, विभागाध्यक्षा डॉ. संगीत अरोड़ा व अनिल भसीन ने प्लांटर भेंट कर रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। डॉ. प्रतीक भाटिया ने छात्राओं को बताया कि असंरचित डाटा को संभालने के लिए विशेषज्ञों की भारी मांग है। उन्होंने छात्राओं को एनओएसक्यूएल, बिग डाटा के 4वी, एनओएसक्यूएल के मॉडल व भविष्य की भी जानकारी दी। उन्होंने बिग डाटा के बारे में थ्योरिटिकल व प्रेक्टिकल जानकारी भी दी। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को नई तकनीकें सीखने के लिए प्रेरित किया तथा सेमीनार के आयोजन के लिए फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। जगजीत भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया।
एक्सपर्ट्स ने कहा, डाटा संभालने के लिए विशेषज्ञों की है काफी ज्यादा मांग
छात्राओं को एनओएसक्यूएल के मॉडल व भविष्य की भी जानकारी दी गई ।