पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दीक्षा तुली, हिना अरोड़ा मिस और रवि पंडित, सिमरत बने मिस्टर फेयरवेल

दीक्षा तुली, हिना अरोड़ा मिस और रवि पंडित, सिमरत बने मिस्टर फेयरवेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी कॉलेज के अर्थशास्र विभाग की ओर से एमए भाग-दो और बीएससी भाग-तीन के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी अलविदा 2018 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोडा ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश कुमार खुराना ने मुख्यातिथि प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा का स्वागत किया तथा डिपार्टमेंट की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद उन्होंने 29 स्टूडेंट्स को उनके अलग-अलग अचीवमेंट पर उनको मेडल देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोडा ने विद्यार्थयों को जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर रंगोली तथा चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई।

बीएससी की नंदिता, मेघा, शिवानी, जुनु तथा काम्या ने सोलो डांस किया। ग्रुप सांग से दिग्विजय, दिव्या, हरप्रीत तथा मनीष ने मेहमानों का अपनी मधुर आवाज से दिल जीत लिया।

29 स्टूडेंट्स को अचीवमेंट पर मेडल देकर किया सम्मानित

सोनाली ग्रुप ने भंगड़ा डाल कर मेहमानों का दिल जीत लिया। -भास्कर

स्टूडेंट्स ने रैंप पर उतरकर मॉडलिंग की...एमए भाग-दो और बीएससी भाग-तीन के स्टूडेंट्स ने रैंप पर उतरकर मॉडलिंग की। एमए में मिस फेयरवेल का खिताब दीक्षा तुली, मिस्टर फेयरवेल का खिताब रवि पंडित को तथा उर्वशी और हिमांशु रनर अप रहे। बीएससी तृतीय में मिस फेयरवेल का खिताब हीना अरोड़ा, मिस्टर फेयरवेल का खिताब सिमरत ने जीता। सादिका चोपड़ा तथा ध्रुव भगत रनर अप रहे।

सोनाली बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द डिपार्टमेंट...बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द डिपार्टमेंट का खिताब सोनाली को दिया। बीएससी तृतीय की ओर से सादिका ने तथा एमए दो की ओर से आस्था ने वोट ऑफ थैंक्स किया। डॉ एसके खुराना ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ संजीव धवन, प्रो एसके तलवाड़, प्रो. सीमा, प्रो. मोनिका, प्रो. नवीन सूद, डॉ. दीपाली हांडा, प्रो. सुधा अरोड़ा, प्रो. गीतिका और प्रो. श्वेता बांसल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...