पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल छोटी बारादरी में मनाया ‘अर्थ डे’

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल छोटी बारादरी में मनाया ‘अर्थ डे’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

एजुकेशन रिपोर्टर | जालंधर

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, छोटी बारादरी में अर्थ डे मनाया गया। प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने धरती को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने की शपथ ली। कक्षा पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और वातावरण को बचाने का संदेश दिया। स्टूडेंट्स ने सेव द मदर अर्थ विषय पर पोस्टर मेंकिग क्राउन मेकिंग बुक मार्क व वॉल हैंगिंग मेकिंग तथा कोलॉज मेकिंग विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया तथा प्रकृति के प्रति चेतना एवं जागरुकता की भावना को जगाया। सातवीं कक्षा के छात्रों द्वारा बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व समझाने के लिए स्कूल के मैदान में वृक्षारोपण किया गया।

लर्निंग विंग्स के चेयरमैन अजय भाटिया, उप चेयरमैन दीपक भाटिया, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेके कोहली, डायरेक्टर नितिन कोहली, सीईओ डॉ. बृजेश कुमार, स्कूल मैनेजमेंट के मैंबर मोना भाटिया व पूजा भाटिया, चीफ एजुकेशन अदीपा डोगरा, डायरेक्टर्स ऑफ एजुकेशन गीता महाजन, स्मिता, मीनू और प्रिंसिपल किरणजोत ढिल्लो उपस्थित थे।

स्टूडेंट्स ने दिया वातावरण बचाने का संदेश

खबरें और भी हैं...