एपीजे कॉलेज के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में पाई पोजिशंस
जालंधर | एपीजे कॉलेज में बेचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स ने छठे सेमेस्टर में जीएनडीयू द्वारा ली गई परीक्षा में अलका यादव ने 600 में से 529 अंकों के साथ पहला स्थान, गरिमा गुप्ता ने 518 अंक लेकर छठा, करण मेहता ने 514 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया। प्रि. सुचरिता शर्मा और विभागाघ्यक्ष अनिल गुप्ता ने स्टूडेंट्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी।