बांड भरने के बाद ही रेलवे छोड़ सकती हैं नवजोत : एडीआरएम
जालंधर| पंजाब सरकार नवजोत को डीएसपी पद का ऑफर कर चुकी है लेकिन अभी तक प्रोसेस शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में नवजोत ने कहा कि रेलवे से अच्छा वह पंजाब पुलिस को मानती हैं। रेलवे को छोड़ पंजाब पुलिस में जाएंगी। रेल अफसरों की मानें तो उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता।
एडीआरएम फिरोजपुर मंडल सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में नहीं पता कि नवजोत रेलवे छोड़ पंजाब पुलिस में जाना चाहती हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें इसके लिए बांड भरना होगा। कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी जरूरी हैं।
एडीआरएम बोले, पुलिस में जाने के लिए ओपचारिकताएं पूरी करनी जरूरी हैं। - भास्कर
सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी हैं नवजोत
नवजोत फिरोजपुर मंडल में सीनियर क्लर्क की पोस्ट पर अमृतसर तैनात हैं। नवजोत ने किर्गिस्तान में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। नवजोत ने बताया कि अभी वह इंडिया कैंप से वापिस आई हैं और तरनतारन में एशियन गेम्स की प्रेक्टिस करेंगी। नवजोत नेशनल व तीन बार जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।