अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर्स ने बच्चों को फुटबॉल की तकनीकों के बारे में दी जानकारी
जालंधर| पिम्स फुटबॉल ग्राउंड में भारतीय टीम के अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने बच्चों को फुटबॉल की तकनीकों के बारे में बताया। मंगलवार को शहर में प्रभसुखान सिंह गिल और गुरसिमरत सिंह गिल शहर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को ग्राउंड में स्ट्रेटेजी बनाकर गेम खेलने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच वरुण ने दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रभसुखान सिंह गिल ने अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से गोल कीपर की भूमिका निभाई और आई-लीग मे भी खेल रहे हैं। गुरसिमरत सिंह गिल भी नार्थ ईस्ट यूनाइटिड एफसी की तरफ से डिफेंडर की भूमिका निभा रहे हैं और अंडर-19 भारतीय टीम की तरफ से 2016-17-18 में खेल चुके हैं।
कहा- स्ट्रेटेेजी बनाकर खेलें गेम
प्रभसुखान सिंह गिल आई-लीग में खेल रहे हैं। - भास्कर