पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • खेल मंत्री राठौड़, आईओसी के प्रधान थॉमस से मिलेंगे शहर के चार ओलंपियंस

खेल मंत्री राठौड़, आईओसी के प्रधान थॉमस से मिलेंगे शहर के चार ओलंपियंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के प्रधान थॉमस सी बैच आज शहर के चार ओलंपियंस सहित देश भर के हॉकी ओलंपियंस के साथ डिनर करेंगे। इस डिनर में देश के ज्यादातर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी शामिल होंगे।

शहर से कर्नल बलबीर सिंह जिन्होंने 1968 की मेक्सिको ओलंपिक्स में ब्रांज मेडल, 1980 की मॉस्को ओलंपिक्स में भारतीय टीम के गोल्ड मेडलिस्ट दविंदर सिंह गरचा, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, गुरमेल सिंह, चरनजीत कुमार और कैनेडा में 1976 की ओलंपिक्स में भारतीय टीम के सदस्य वरिंदर सिंह शामिल होंगे। चरनजीत सिंह विदेश में होने के कारण इस डिनर में शामिल नहीं होंगे। खेल मंत्रालय की तरफ से सभी खिलाड़ियों को एयर टिकट भेजी गई है। राज्यवर्धन सिंह राठौर और थॉमस बैच ओलंपियंस के साथ नई दिल्ली के ललित होटल में डिनर करेंगे। यहां स्पोर्ट्स पर विचार विमर्श होगा।

जर्मन लॉयर थॉमस बैच ने ओलंपिक्स में फैंसिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। ओलंपियंस की माने तो वह राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिलकर पंजाब में स्पोर्ट्स की हालात पर चर्चा करेंगे और पुराने खिलाड़ियों को अनदेखा करने की बात भी उनके समक्ष रखी जाएगी। सभी ओलंपियंस ने अपने समय में हॉकी के लिए काफी काम किया है। देश भर से 50 के करीब ओलंपियंस के इस डिनर पार्टी में पहुंचने का अनुमान है।

पंजाब में स्पोर्ट्स के हालात पर होगी चर्चा

डिनर में देश के ज्यादातर गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी शामिल होंगे। - भास्कर

खबरें और भी हैं...