पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • वहीं, जालंधर पुलिस और प्रशासन ने करीब डेढ़ महीने पहले

वहीं, जालंधर पुलिस और प्रशासन ने करीब डेढ़ महीने पहले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वहीं, जालंधर पुलिस और प्रशासन ने करीब डेढ़ महीने पहले शहर में धरने-प्रदर्शनों को अच्छे ढंग से निपटाने के लिए पांच धरना स्थल चिन्हित किए थे। मजिस्ट्रेट ऑर्डर निकालकर सिर्फ इन चिन्हित जगहों पर ही धरना देने के लिए लोगों से अपील की गई। निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति परमिशन लेकर इन पांच तयशुदा स्थानों पर धरना दे सकता है। इसमें बर्ल्टन पार्क, पिम्स के सामने वाली ग्राउंड, डीसी ऑफिस के सामने वाली पुडा ग्राउंड, देश भगत यादगार हाल, जालंधर कैंट की दशहरा ग्राउंड शामिल है। वहीं ग्रामीण इलाकों में करतारपुर की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड, ग्रेन मार्केट भोगपुर, फिल्लौर की ग्रेन मार्केट, नगर पंचायत कांप्लेक्स शाहकोट का धरने के लिए चयन किया गया है। इसके बावजूद लोग मनमर्जी से किसी भी स्थान पर धरना दे रहे हैं। शहर की सड़कें धरनों की वजह से अकसर जाम रहती हैं, जिसका नतीजा यहां से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम के तौर पर भुगतना पड़ता है। मंगलवार को भी दो बड़े धरनों की वजह से शास्त्री मार्केट चौक, कंपनी बाग चौक, प्रेस क्लब चौक पर लोगों को खासी परेशानी हुई। कंपनी बाग से लेकर ज्योति चौक तक का रास्ता काफी देर तक बंद रखा गया।

खबरें और भी हैं...