जालंधर | निगम के तहबाजारी विभाग ने बुधवार को कब्जाधारियों
जालंधर | निगम के तहबाजारी विभाग ने बुधवार को कब्जाधारियों पर कार्रवाई की। सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने शास्त्री मार्केट चौक, एसडी कॉलेज रोड और लाडोवाली रोड पर दुकानदारों द्वारा रखा सामान जब्त कर लिया। सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि जब तक सख्त एक्शन नहीं होगा, कब्जेदार कब्जा करना नहीं छोड़ेंगे। सभी से जुर्माना वसूला जाएगा।