करतारपुर | नेशनल हाईवे पर जंग-ए-आजादी मेमोरियल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जिसकी पहचान दलजीत सिंह वासी सराय खास के रूप में हुई है। उसे सिविल अस्पताल करतारपुर में दाखिल कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।