दड़ा-सट्टे लगा रहे युवक को दबोचा
जालंधर | मोहल्ला कोट सदीक के अजय कुमार कटारिया उर्फ हैप्पी को पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना 1 एसएचओ आईपीएस अश्विनी गोत्याल ने बताया कि अजय कुमार न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा फाटक स्थित दुकान में पंजाब स्टेट लॉटरी की आड़ में दड़ा सट्टे का कारोबार चला रहा था। एएसआई रेशम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ अजय कुमार को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अपनी दुकान में दड़ा-सट्टा लगा रहा था। पुलिस उसको मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 4520 रुपए और दड़े-सट्टे की पर्ची बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।