पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • फगवाड़ा कांड : पुलिस सतर्क, बाजार में फ्लैग मार्च निकाला

फगवाड़ा कांड : पुलिस सतर्क, बाजार में फ्लैग मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | फगवाड़ा कांड को लेकर सिटी में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। एसीपी सतिंदर चड्डा ने फोर्स के साथ ज्योति चौक, शेखां बाजार, रैनक बाजार, नया बाजार, मिलाप चौक और कंपनी बाग चौक तक फ्लैग मार्च निकाला।

यहां पर तनाव पैदा हो सकता है। इस जगह पर फोर्स तैनात की गई। एसीपी का कहना है कि फ्लैग मार्च इसलिए निकाला गया है,ताकि कोई शरारती तत्व कोई शरारत न कर सके। अगर कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके बारे मेंें उनके मोबाइल नंबर 95929-18513 पर कॉल करे।

खबरें और भी हैं...