इराक में मरने वाले सुरजीत कुमार के परिवार को 5 लाख रुपए का चैक सौंपा
इराक में मारे गए गांव चूहड़वाली के सुरजीत कुमार मेनका के परिवार को एसडीएम जालंधर-1 राजीव वर्मा और पूर्व एमपी महेंद्र सिंह केपी ने राज्य सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का चैक दिया।
सुरजीत मेनका की प|ी उषा रानी को चैक सौंपते हुए एसडीएम राजीव वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन भी परिवार की सहायता करने के लिए वचनबद्ध है, क्योंकि परिवार ने अपना मुखी इराक में हिंसक हमले में खो दिया।
जिला प्रशासन करेगा मदद : एसडीएम
एसडीएम ने कहा, परिवार कभी भी जिला प्रशासन से किसी भी किस्म की मदद के लिए संपर्क कर सकता है। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सहायता परिवार को पहुंचा दी जाएगी। महेंद्र सिंह केपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरजीत मेनका के परिवार के साथ दुख प्रकट किया। यहां नायब तहसीलदार आदमपुर प्रदीप कुमार, ज्ञानचंद अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस आदमपुर के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जालंधर देहाती यूथ कांग्रेस के महासचिव आशु टंडन, अमनदीप, दीपक मौजूद रहे।