पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पूर्व विधायक भंडारी के करीबी वर्कर जय महेंद्रू का रिवाल्वर लूटने वाले तोता और पारस पर पर्चा

पूर्व विधायक भंडारी के करीबी वर्कर जय महेंद्रू का रिवाल्वर लूटने वाले तोता और पारस पर पर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधायक केडी भंडारी के करीबी भाजपा वर्कर जय महेंद्रू को थप्पड़ मारकर रिवाल्वर छीनने वाले तोता और पारस के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह मामला 3 दिन की जांच के बाद मंगलवार रात दर्ज किया था। पारस शराब तस्करी और तोता पर पहले ही इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज है। तोता ने इससे पहले भाजपा वर्कर हरीश सहगल पर जानलेवा हमला किया था। इस केस में वह दो महीने अंदर रहा था। मामला अदालत में विचाराधीन है। थाना-3 के एसएचओ विजय कुंवर पाल ने कहा कि मामला जांच के बाद दर्ज किया गया है।

संतोखपुरा सराभा नगर के जय महेंद्रू ने कहा- रिवॉल्वर में पांच राउंड भरे थे

संतोखपुरा के सराभा नगर के रहने वाले 40 साल के जय महेंद्रू ने कहा कि वह भाजपा वर्कर है और महेंद्रू मोहल्ला में जय स्टूडियो चलाता है। इतवार रात करीब 8.30 बजे दोआबा चौक के रहने वाले दोस्त संजीव चोपड़ा और न्यू फतेहपुरा के रहने वाले जतिंदर सेखड़ी कॉल आई कि वे पार्टी कर रहे हैं और काम खत्म करके ढन्न मोहल्ला स्थित कंप्यूटर शॉप में आ जाएं। वह रात 10.30 बजे बाइक पर वहां पहुंचा तो परवीन फौजी उसके दोस्त सेखड़ी से झगड़ा कर रहा था। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो पारस और तोता उससे झगड़ने लगे और थप्पड़ मारे। पारस ने उसके हाथ पकड़े और तोता ने डब में लगा रखा रिवॉल्वर छीन लिया। उसमें पांच राउंड भरे हुए थे। जय का आरोप है कि दोनों आरोपी टू व्हीलर पर फरार हो गए।

चुनाव में पंगा लेना का सबक सिखाते हैं...जय ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता के करीबी हैं। जब उससे आरोपी झगड़ा कर रहे थे तो तोता और पारस ने कहा था कि चुनाव में पंगा लेने का सबक सिखाते हैं। उसे आरोपी धमकी दे रहे थे कि वह चाहे जो कर ले। तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जय ने कहा कि आरोपी उसे धमकी देकर गए थे कि वह उसे जान से भी मार सकते है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

खबरें और भी हैं...