कैंट में 20 किलो पॉलिथीन जब्त करके 10 चालान काटे
सिटी रिपोर्टर | जालंधर कैंट
कैंट में पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध के बाद बोर्ड प्रशासन ने इसपर सख्ती की हुई। बुधवार को बोर्ड प्रशासन ने 20 किलो पॉलिथीन बैग जब्त करके 10 दुकानदारों के चालान काटे हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर एसके यादव ने बताया की कैंट में पॉलिथीन बैग सप्लाई करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विभाग के दिनेश कुमार और संजीव कुमार ने इसकी सप्लाई करने वाले से 20 किलो पॉलिथीन बैग जब्त किए हैं। एसके यादव ने बताया कि बाजार में आने वाले लोगों को दुकानदार से पॉलिथीन बैग न लेने और खुद का बैग लेकर बाजार आने के लिए जागरूक किया।
लोगों को दुकानदारों से पॉलिथीन न यूज करने के लिए किया जागरूक
डीसी आॅफिस में तैनात सुपरिंटेंडेंट पर दुर्व्यवहार का आरोप, कंप्लेंट की
जालंधर | डीसी दफ्तर में इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के प्रधान अजय बिंद्रा ने डीसी आॅफिस में तैनात सुपरिंटेंडेंट पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। बिंद्रा का कहना है कि वह तहसील कांप्लेक्स में काम के सिलसिले में गए थे। सुपरिंटेंडेंट से कोई रिकाॅर्ड मांगा तो वो भड़क गए और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। जब वेस्ट हलके के विधायक से बात करवानी चाही तो सुपरिंटेंडेंट ने मना कर दिया। बिंद्रा ने सीएम और डीसी वरिंदर कुमार शर्मा को कंप्लेंट की है।