पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • भोगपुर में 31 ग्राम नशीले पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन समेत 2 अरेस्ट, अदालत ने जेल भेजा

भोगपुर में 31 ग्राम नशीले पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन समेत 2 अरेस्ट, अदालत ने जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोगपुर | पुलिस ने दो मामलों में 31 ग्राम नशीले पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरिंदर सिंह पचरंगा निवासी गांव अलमगीर थाना करतारपुर और दीपक कुमार निवासी लम्मा पिंड थाना डिवीजन-5 के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया की एएसआई परमजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ रूटीन गश्त के दौरान डल्ली मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच जालंधर वाली साइड से हरिंदर सिंह पचरंगा पैदल आता दिखाई दिया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो 15 ग्राम नशीला पाउडर और 5 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उधर, एएसआई सुखजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते हुए गांव काला बकरा से ब्यास पिंड की तरफ जा रहे थे। श्मशानघाट ब्यास पिंड के पास दीपक कुमार सामने से आ रहा था। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो 16 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। कोर्ट दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके हिरासत में लिया

थाना भोगपुर पुलिस की हिरासत में पकड़े गए दोनों आरोपी।

आदमपुर में नशीले पाउडर समेत एक युवक पकड़ा

आदमपुर | आदमपुर पुलिस ने बस स्टैंड से दशहरा ग्राउंड मार्ग पर गश्त करते हुए एक युवक को नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आदमपुर इंस्पेक्टर गोपाल सिंह गोराया ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह बस स्टैंड आदमपुर से दशहरा ग्राउंड मार्ग पर गश्त कर रहे थे। मोहल्ला कालरिया के नवजोत सिंह को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी लेने पर जेब से 16 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...