पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल के बाहर से एमआर की बाइक चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बस्ती शेख के रहने वाले एमआर सुशांत अरोड़ा पुत्र प्रवीण अरोड़ा की अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी हो गई। निजी फार्मा कंपनी में एमआर सुशांत अपने साथी के साथ बुधवार दोपहर 2.45 बजे फुटबाल चौक स्थित अरमान अस्पताल में डाॅक्टर से मिलने गए थे। सुशांत ने अस्पताल के बाहर दूसरी बाइक के साथ अपनी बाइक पार्क की थी। डॉक्टर से 45 मिनट की मीटिंग के बाद जब वे बाहर आए तो बाइक गायब थी। पहले उन्हें शक हुआ कि किसी ने बाइक को आगे-पीछे कर कहीं और खड़ा कर दिया होगा। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया। थाना 2 की पुलिस ने बाइक चोरी की कंप्लेंट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

खबरें और भी हैं...