आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप अदालत ने पति और जेठानी को बरी किया
जालंधर | आदमपुर के गांव चोमों में करीब 3 साल पहले हुए सुसाइड केस में नामजद दो आरोपियों को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। ये केस गांव में रहने वाली रजवंत कौर की आत्महत्या के बाद उसके पति दलजीत सिंह और जेठानी गुरविंदर कौर के खिलाफ मृतका की मां के बयान पर दर्ज किया गया था। एफआईआर के मुताबिक सतनाम कौर ने आरोप लगाए थे कि दलजीत सिंह और गुरविंदर कौर के अवैध संबंध थे, जिससे दुखी होकर उसकी बेटी रजवंत कौर ने आत्महत्या कर ली। मगर कोर्ट में केस के ट्रायल के दौरान ये आरोप साबित नहीं हो सके।
कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी