जालंधर | काला संघिया रोड शेर सिंह कॉलोनी में मंगलवार
जालंधर | काला संघिया रोड शेर सिंह कॉलोनी में मंगलवार ऑटो पलटने से 4 महिलाएं और ड्राइवर जख्मी हो गया। बस्ती में काम करने वाली पूजा कुमारी, सत्या, रूपा रानी व लक्ष्मी के साथ अन्य 4 महिलाएं ऑटो में काम पर जा रही थीं कि शेर सिंह कॉलोनी के पास अॉटो के सामने कुत्ता आने से ऑटो बेकाबू हो गया और पलट गया। ऑटो में ड्राइवर समेत सवार 4 सवारियों को चोटें आई हैं। जख्मी महिलाओं को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पट्टी आदि करके उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।