पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • खांबड़ा में नाबालिग से जबरदस्ती के आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

खांबड़ा में नाबालिग से जबरदस्ती के आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | खांबड़ा में नाबालिग युवती से जबरदस्ती के आरोपी रोहित का मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। बुधवार को अदालत में पेश कर रोहित के डीएनए टेस्ट की इजाजत ली जाएगी। फतेहपुर चौकी के इंचार्ज मदनलाल ने बताया कि रोहित को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को रोहित का रिमांड खत्म हो जाएगा। कोर्ट में पेश कर डीएनए टेस्ट की मांग रखी जाएगी। कोर्ट की परमिशन मिलने पर पीड़ित युवती का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में रोहित ने कहा है कि मामले में वह ही जिम्मेदार है और उसके किसी दोस्त का कोई कसूर नहीं है। जिक्रयोग है कि 9 मई की शाम को लम्मा पिंड निवासी आठवीं की छात्रा को रोहित को फोन कर खांबड़ा अड्डे में बुलाया था। वहां पर रोहित ने दो दोस्तों को भी बुला लिया और लड़की को बंधक बनाकर जबरदस्ती की थी। थाना सदर पुलिस ने 10 मई को रोहित व उसके दो दोस्तों पर केस दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...