चोरी की सात वारदातों के दो आरोपी अरेस्ट
जालंधर | थाना 5 की पुलिस ने गांव नाहला के रहने वाले रोहित उर्फ काली पुत्र सुखदेव सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र गुरमीत सिंह को चोरी की बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूला की उन्होंने शहर में अलग अलग जगह में बाइक चोरी की सात वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस पार्टी चौक पीर झंडियां के पास गश्त कर रही थी। एक बाइक को शक के आधार पर रोककर उस पर बैठे दोनों युवकों से पूछताछ करने पर पाया कि दोनों युवक चोरी का बाइक चला रहे थे। दोनों युवकों को काबू कर थाने में ले जाया गया तो सामने आया कि दोनों युवकों ने मिलकर 5 बाइक, 1 कार व 1 ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रोहित के खिलाफ 3 केस थाना बस्ती बावा खेल में व एक केस थाना मकसूदां में दर्ज है। गुरप्रीत सिंह के के खिलाफ 2 केस थाना बस्ती बावा खेल व एक केस थाना 1 में दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड में लिया है।