पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • 3696 नशीली गोलियों व कैप्सूल बरामद, आरोपी को जेल भेजा

3696 नशीली गोलियों व कैप्सूल बरामद, आरोपी को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईए स्टाफ की टीम ने किशनपुरा में रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ विक्की को 3696 नशीली गोलियों व कैप्सूलों के साथ काबू किया है। पुलिस ने साईं दास स्कूल के पीछे फुल्लां वाली मार्केट में शक के आधार पर विक्रम को रोका और तलाशी लेने पर उससे 2256 नशीले कैप्सूल और 1440 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

छानबीन में सामने आया कि आरोपी होशियारपुर के गांव बागपुरसतोर का रहने वाला है और बीते कुछ सालों से वह जालंधर के किशनपुरा मोहल्ले में रह रहा था। आरोपी कोई काम नहीं करता और नशे का आदी भी है। जिस कारण वह नशीली गोलियां व कैप्सूल इधर-उधर से लेकर नौजवानों को बेचता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...