जालंधर | सूबे में प्रधान बदलने के बाद बीजेपी की
जालंधर | सूबे में प्रधान बदलने के बाद बीजेपी की कार्यप्रणाली भी बदलने लगी है। शाहकोट में बुधवार को बीजेपी ने पहली बार अकाली कैंडिडेट के लिए रैली निकाली। अब तक रहे बीजेपी प्रधानों ने कभी किसी अकाली कैंडिडेट के लिए इस तरह खुलकर प्रचार नहीं किया। श्वेत मलिक और सन्नी शर्मा के जरिये पार्टी हाईकमान यह संदेश देना चाहता है कि गठजोड़ में कोई कमजोरी नहीं आई। सियासी माहिरों का कहना है कि यह सब 2019 के चुनाव की तैयारी है। रैली में भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, भाजयुमो पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा, मनोरंजन कालिया, हीरा सिंह गाबड़िया, विधायक अरुण नारंग, सोम प्रकाश, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा उपप्रधान हंसराज हंस, मोहेंद्र भगत, फगवाड़ा के मेयर अरुण मौजूद रहे।