पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी में सॉल्व होंगे साइबर क्राइम के मामले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | साइबर क्राइम की शिकायत अब सिविल लाइंस जालंधर में बने साइबर सेल में की जा सकेगी। बुधवार पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा ने साइबर क्राइम सेल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि एटीएम फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, अकाउंट हैकिंग, स्कैनिंग समेत अन्य मामलों में पीड़ित व्यक्ति फ्रॉड की जानकारी मिलते ही cybercrimeinfo@jalandhar police.com पर शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर सेल विदेश से इंटरनेट के जरिये धोखाधड़ी करने वालों को ट्रेस करने में सक्षम है।

विदेश से इंटरनेट के जरिये हुई धोखाधड़ी भी होगी ट्रेस

तीन टीमें मिलकर करेंगी काम, सॉल्व होंगे हैकिंग केस

सेल में तीन टीमें हैं। टीम-1 फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वि‍टर, ब्लॉगर, स्नेपचैट, वाट्स एप्प और पोर्नोग्राफी से जुड़े केसों को डील करेगी। टीम-2 ऑनलाइन धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, फिशिंग, स्मेशिंग से जुड़े केस को देखेगी। टीम-3 ईमेल फ्रॉड, चोरी व गुम हुए लैपटॉप, स्पूफिंग- वीओआईपी कॉल्स व हैकिंग से जुड़े केसों को सॉल्व करेगी।

विदेश से हुई धोखाधड़ी या किसी महिला की फोटो का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फोटो साइट से डिलीट कर दी गई हो तो भी उसका पता लगा लेगी। साइबर क्राइम के बड़े मामलों की जांच मोहाली में होगी।

खबरें और भी हैं...