पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मेरिटोरियस स्कूल में दाखिले के लिए एग्जाम 20 मई को

मेरिटोरियस स्कूल में दाखिले के लिए एग्जाम 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट 20 मई को होगा। इसमें सरकारी स्कूल से 10वीं में जनरल कैटेगरी के 55 फीसदी और एससी/एसटी वर्ग वालों के लिए 50 फीसदी अंक लाने वाले अावेदन कर सकते हैं।

उसके बाद मैरिट के आधार पर स्टूडेंट्स की स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया व काउंसलिंग होगी। स्ट्रीम के अनुसार स्टूडेंट्स स्वेच्छा से सूबे के किसी भी स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि एक साथ सभी स्कूलों में दाखिला होगा और स्टूडेंट्स अपने सामने लगी स्क्रीन के जरिए घटती सीट और स्कूलों का स्टेट्स चैक कर सकेंगे। सूबे में जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, गुरदासपुर, मोहाली, पटियाला आदि में काॅमर्स, मेडिकल, नाॅन मेडिकल स्ट्रीम है, जबकि तलवाड़ा में केवल लड़कियों के लिए काॅमर्स और आॅर्ट्स स्ट्रीम है।

2015 में खुले थे 6 स्कूल

सूबे में मेधावी स्टूडेंट्स को निशुल्क पढ़ाई कराने के उद्देश्य से 2015 में 6 मेरिटोरियस स्कूल खोले गए थे। इनमें जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल थे। तब शर्त यह रखी गई थी कि सरकारी स्कूल से दसवीं में 80 फीसदी व इससे अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को इनमें दाखिला लेने के लिए अप्लाई कर सकते थे। मगर अधिकतर स्कूलों में सीटें खाली रह जाती थी।

खबरें और भी हैं...