पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कंपीटीशन|आईवी वर्ल्ड स्कूल में कविता वाचन, 40 स्कूलों ने किया पार्टिसिपेट

कंपीटीशन|आईवी वर्ल्ड स्कूल में कविता वाचन, 40 स्कूलों ने किया पार्टिसिपेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल स्टूडेंट्स ने ओवरऑल ट्राफी पर किया कब्जा

एजुकेशन रिपोर्टर | जालंधर

आईवी वर्ल्ड स्कूल में सहोदया कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 40 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज बतौर मुख्य मेहमान पहुंचीं। जज एचएमवी कॉलेज की प्रो. रमनीता सैनी शारदा, लेखक इंद्रजीत सिंह पेंटल, खालसा कॉलेज के संदीप आहूजा और ऋतु माहल थे। इस दौरान तीसरी से पांचवीं क्लास और छठी से आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के बीच प्रतियोगिता हुई। विषय था सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ भारत। इसमें ओवरऑल ट्रॉफी कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को दी गई। प्रिंसिपल एस चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया।

रचित जैन व मोक्षिका मल्होत्रा को कंसोलेशन प्राइज

प्रिंसिपल एस चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। -भास्कर

पहली कैटेगरी के विजेता

1.कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की वनवीन कौर पहले स्थान पर।

2.स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की श्रेया दूसरे स्थान पर।

3.श्री हनुमंत इंटरनेशनल स्कूल की सिमरन कौर तीसरे स्थान पर।

दूसरी कैटेगरी के विजेता

1.इनोसेंट हार्ट्स की जैसिका मेहता पहले स्थान पर।

2. कैंब्रिज स्कूल गर्ल्स की प्रीति भगत दूसरे स्थान पर।

3.सीजेएस पब्लिक स्कूल की सुनैना तीसरे स्थान पर।

खबरें और भी हैं...