पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों ने दिया छत पर पानी रखने का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए छत्तों पर पानी रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई गई। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड के बच्चे पक्षी बन हाथों में मिट्टी के कटोरे पकड़कर मॉडल टाउन मार्केट पहुंचे। सभी छात्रों ने मिट्टी के कटोरों में पक्षियों के लिए पानी भर घरों, दफ्तरों, संस्थाओं की छत्तों पर रखने और उनमें रोजाना पानी भरने का संदेश दिया। छात्रों में अवनीत, दीक्षा, देवयानी, हरीश,पूजा, सुजल, अमन, माही, लक्ष्य और विराट थे। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...