जालंधर | युवा थियेटर की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और बड़े वाहन चालकों के लिए नुक्कड़ नाटक ‘स्टे राइट साइड’ पेश किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि पुरानी सुई, पुराने ब्लेड, नशे के टीके का इस्तेमाल करने से एड्स जैसी बीमारियां फैलती हैं। सबको बताया गया कि वह किस तरह से अपनी और दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित रख सकते हैं। युवा थिएटर के साथ-साथ पहल एनजीओ के सदस्यों ने सुरक्षा का संदेश दिया। नाटक का निर्देशन डॉ. अंकुर शर्मा ने किया। नुक्कड़ नाटक में विशेष अरोड़ा, जीवन डोगरा, मनप्रीत सिंह, मंदीप कौर, मोहिनी,पावेल, गुरमीत ,अमनप्रीत ने रोल अदा किया।