डिप्टी डायरेक्टर जसपाल सिंह, डीईओ सतनाम सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। - भास्कर
जालंधर| मकसूदां स्कूल की लड़कियों ने अंडर-14 और 17 कुश्ती ने पहला और अंडर-19 में दूसरा, लड़कों ने कुश्ती मुकाबलों में अंडर-14 में पहला, अंडर-17 में दूसरा, बॉक्सिंग अंडर-14 में पहला, अंडर-17 में दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड जसपाल सिंह, डीईओ सतनाम सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
यहां डिप्टी डीईओ गुरप्रीत कौर, जिला साइंस सुपरवाइजर बलजिंदर सिंह, प्रिंसिपल अरविंदर कौर, परमजीत कौर, लेक्चरर नवजीत कौर, अनीता बत्तरा, सुदेश कुमारी, गुरमीत कौर, बलविंदर कुमारी, पूजा रानी आदि थे।