जसपाल सिंह डिप्टी डायरेक्टर धनी गांव स्कूल में 1.60 लाख से बनी मॉडर्न रसोई और 80 हजार रुपए से बने साइकिल-स्कूटर स्टैंड का उद्घाटन किया।
जालंधर | एलिमेंट्री स्कूल और सेकेंडरी स्कूल का साल 2017-18 के सेशन का इनाम वितरण समागम जिला टूर्नामेंट कमेटी की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी गांव में जसपाल सिंह डिप्टी डायरेक्टर की ओर से धनी गांव स्कूल में 1.60 लाख से बनी मॉडर्न रसोई और 80 हजार रुपए से बने साइकिल-स्कूटर स्टैंड का उद्घाटन किया गया।
यहां जिले भर से अंडर 14 से लेकर अंडर 19 तक लड़कियों और लड़कों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतर राष्ट्रीय हॉकी कोच गुरिंदर सिंह संघा, सुरिंदर कुमार और एईओ हरविंदर पाल मौजूद रहे।