योगा, बास्केट बॉल, ताइक्वांडो, बेडमिंटन के खिलाड़ी सम्मानित
जालंधर | 63वीं जिला स्कूल खेलों का इनाम वितरण समारोह नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को करवाया गया। इसमें योगा, बास्केट बॉल, ताइक्वांडो, बेडमिंटन की खिलाड़ियों को प्रिंसिपल गुरिंदर जीत कौर (स्टेट और नेशनल अवॉर्डी) ने सम्मानित किया। इस मौके कोच सुधीर कुमार और स्टेट अवॉर्डी सुरिंदर मोहन भी मौजूद रहे।