जालंधर| एसोसिएशन ऑफ इंडियन स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री ने एक दूसरे को जोड़ने के लिए मीटिंग कर फैसला लिया कि 2 महीनों के बाद एसोसिएशन की तरफ से डायरी रिलीज की जाएगी। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शर्मा ने सभी मेंबर्स से सलाह मशवरा करके यह फैसला लिया है। सुभाष शर्मा, रमेश चंद्र साहनी, रविंदर खोराना ने कहा कि डायरी में सभी ट्रेडर्स, मेन्यूफेक्चरर्स के कांटेक्ट नंबर होंगे यह एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास है। एसोसिएशन की तरफ से करीब 25 साल पहले डायरी रिलीज की गई थी।
पिछले समय के दौरान काफी कुछ बदल गया है ऐसे में एक दूसरे से संपर्क बनाए रखने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के सभी मेंबर्स ने डायरी तैयार करने में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। मीटिंग में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।
जगजीत सिंह, अनूप आनंद, अशोक आनंद, प्रेम उप्पल
सुभाष शर्मा, रमेशचंद्र, सुरिंदर महाजन, रविंदर खोराना
जगजीत सिंह, बलराज महाजन, राज सचदेवा
विनोद आनंद, यशपॉल शर्मा
लक्षित महाजन, संजीव महाजन
रमेश शर्मा, विजय शर्मा
राहुल कोहली
सुनील सचदेवा, रमेश महाजन