लायलपुर खालसा कॉलेज में स्टूडेंट्स को विभिन्न स्कॉलरशिप दी जा रही हैं। प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने बताया कि होशियार व जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए सीहोता स्कॉलरशिप, जट्ट सिख कौंसिल स्कॉलरशिप, हरजिंदर कौर स्कॉलरशिप, लायंस क्लब की ओर से स्कॉलरशिप, प्रो. सरिता तिवाड़ी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाती है। जिस स्टूडेंट् के 12वीं क्लास में 95 फीसदी से ज्यादा नंबर आए हैं, उसे कॉलेज में फ्री-शिप दी जाती है। 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट को फीस में 20 प्रतिशत की छूट, 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले को 25 फीसदी की छूट दी जाती है। जो कोर्स सभी कॉलेजों में चलाए जा रहे हैं, उनमें पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 75 फीसदी व तीसरे स्थान पर रहने वाले को 60 फीसदी फीस में छूट दी जाती है।
मैरिट में आने वाले स्टूडेंट को फीस में 40 फीसदी की छूट दी जाती है। इसके अलावा कल्चर गतिविधियों में पोजीशन लाने वाले स्टूडेंट को भी कैश प्राइज दिया जाता है।
प्रिंसिपल गुरपिंदर समरा