जालंधर कैंट | कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्वॉयज ने पंजाब लेवल योगा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती। स्टूडेंट्स अनुराग, गौतम कुमार, नवजोत और मानुष ने इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया और उन्हें पंजाब लेवल पर खेलने को मौका मिला था। अब पंजाब लेवल प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने पहला स्थान हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम की। प्रिसिंपल राजीव सेखड़ी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।