पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेहड़ी की आड़ में सट्टा लगाता व्यक्ति गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराय खास के पास देर रात रेहड़ी की आड़ में सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया बीती रात एएसआई अमरजीत मसीह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे।

इसी बीीच गुप्त सूचना के आधार पर अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति को दड़े सट्टे के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सराय खास के रहने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1300 रुपए नकद, पर्चियां और नोटबुक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गढ़ा जालंधर के रहने वाले बुकी छोटू और विक्की के लिए काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जालंधर के रहने वाले दो बुकी के लिए काम करता है ।

खबरें और भी हैं...