जालंधर | विधायक बावा हैनरी ने लंबा पिंड के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 5 लाख की ग्रांट से बनी बिल्डिंग का किया उद्घाटन। बावा हैनरी ने कहा कि टीचर्स और स्टूडेंट अपने काम पर फोकस रखें। स्कूल में किसी भी तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जिस तरह की भी मदद की जरूरत होगी, वह करेंगे। इसके लिए सरकारी तौर पर भी मदद लाएंगे और पर्सनल तौर पर भी मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, पार्षद राजा लम्मा पिंड, जगजीत कंबोज अशोक बहल, जगतार सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह परमजीत सिंह मौजूद रहे।