जालंधर | कोसमो हुंडई जीटी रोड द्वारा मेगा एक्सचेंज कार्निवाल गढ़ा रोड पर लगाया गया। इसका उद्घाटन एसबीआई के एजीएम विकास सेठ ने किया। कार्निवाल में हुंडई की सभी नई और पुरानी सर्टिफाइट गाड़ियों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर ग्राहकों को विशेष छूट व टेस्ट ड्राइव भी दिलाई गई। पहले दिन बड़ी तादाद में ग्राहक कार्निवाल का फायदा उठाने आए और पसंदीदा वाहनों को खरीदा। कार्निवाल 20 मई को दोपहर तीन से दस बजे तक है। इसके अलावा वाहनों पर 88500 रुपए तक की आकर्षक छूट भी दी जा रही है। हुंडई के एएसएम सौरभ किशोर और मैनेजर इंद्रपाल विशेष तौर पर पहुंचे।