जालंधर | गर्मी के सीजन की शॉपिंग करने के लिए शहरवासियों के लिए 26 और 27 मई को फ्ली मार्केट लगाई जा रही है। आर्गेनाइजर सिल्की शिल्पा, अपूर्व और सोनम ने बताया कि शनिवार और रविवार को लगाई जा रही है। शहरवासियों के लिए डिजाइनर कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और घर का सामान पेश किया जाएगा। प्रदर्शनी में शहर के साथ-साथ देशभर से आए दुकानदार गर्मी के सीजन को देखते हुए अपने स्टॉल लगाएंगे। प्रदर्शनी में आने वाले पहले 100 खरीदारों को गिफ्ट दिए जाएंगे।