पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पीएपी से 50 व रामामंडी चौक से 90 इललीगल बसें रोजाना चल रहीं

पीएपी से 50 व रामामंडी चौक से 90 इललीगल बसें रोजाना चल रहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब रोडवेज को राज्य में अवैध रूप से चलने वाली प्राइवेट बसों से रोजाना लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। प्राइवेट बसों के नेटवर्क को रोकने में पंजाब सरकार फेल साबित हुई है। दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट विभाग के आदेशों पर जालंधर रोडवेज डिपो के इंस्पेक्टरों की पीएपी चौक और रामामंडी चौक में ड्यूटी लगाकर अवैध बसों की डिटेल चेक करवाई गई थी।

24 घंटे लगातार लगे रोडवेज के इस नाके में पीएपी से अमृतसर, पठानकोट, बटाला व जम्मू की तरफ 50 से ज्यादा तो वहीं रामामंडी चौक से दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, राजपुरा व लुधियाना की तरफ 90 के करीब स्पेशल बसें चल रही है। कई बसें पंजाब के बड़े राजनीतिक ट्रांसपोर्ट घरानों से जुड़ी हैं। राज्य में अवैध रूप से चलने वाली बसों का मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में भी है, लेकिन पिछले साल विजिलेंस कार्रवाई की खानापूर्ति के बाद अभी तक सरकार ने राज्य में चलने वाली अवैध प्राइवेट बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी भी पिछले लंबे समय से पंजाब सरकार से इन बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके है।

बस कारोबार में राजनीतिक परिवार शामिल पहले भी 2-3 बार रोडवेज कर चुका है चैकिंग

रोडवेज की तरफ से पहले भी 3 से 4 बार चैकिंग अभियान चलाकर राज्य में चलने वाली बिना परमिट, बिना टाइम-टेबल वाली बसों की जानकारी हासिल की थी पर आज तक उनपर कार्रवाई नहीं की गई। पंजाब में बस कारोबार में बड़े राजनीतिक परिवार शामिल हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ऑरबिट बस सर्विस, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी की करतार बस सर्विस, पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिंपा की की प्यार बस सर्विस है। इसके अलावा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, लिबड़ा परिवार और जुझार बस सर्विस, बाबा बुड्‌ढा जी बस सर्विस, हाईवे बस सर्विस जैसे बड़े घराने ट्रांसपोर्ट कारोबार में शामिल है।

खबरें और भी हैं...