जज जापइंदर सिंह ने संदीप कौर को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
जालंधर / भोगपुर | सरकारी प्राइमरी स्कूल डल्ली में सेशन जज-कम-सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी जापइंदर सिंह ने विजिट की। गौरतलब है कि भोगपुर बस स्टैंड में निजामुद्दीन की छात्रा संदीप कौर द्वारा झुग्गी-झोपड़ी के 52 बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा था। जापइंदर सिंह ने वहां का दौरा करके उन सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया था। वह शनिवार को स्कूल में उन बच्चों की रजिस्ट्रेशन चैक करने ही पहुंचे थे। साथ ही गांव निजामुद्दीन का दौरा करके छात्रा संदीप कौर को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। यहां सीनियर सहायक जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी जगन्नाथ और जिला करियर काउंसलर सुरजीत लाल मौजूद रहे।
डल्ली स्कूल में बच्चों की रजिस्ट्रेशन चैक की