पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 बोतल अवैध शराब के साथ एक अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूरमहल | पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया । जानकारी देते हुए थाना मुखी सुरजीत सिंह मांगट ने बताया के हवलदार स्वरूप लाल ने पुलिस पार्टी सहित गांव डल्ला की नहर के पास नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 15 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान देवराज वासी कोट बादल खान थाना नूरमहल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्टेट पटवार स्कूल में तेरह टेबल्स पर होगी मतगणना

शाहकोट उपचुनाव, 70 मुलाजिम रहेंगे तैनात

जालंधर/शाहकोट | शाहकोट उपचुनाव की मतगणना को लेकर शनिवार को सभी तैयारियां पूरी की गई। काउंटिंग स्टाफ को डीसी कांप्लेक्स में ट्रेनिंग दी गई। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा खुद ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि काउंटिंग वाले दिन कुल 70 मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 31 मई को मतगणना के वक्त ये मुलाजिम अपने-अपने टेबल पर तैनात रहेंगे। काउंटिंग के लिए कुल 13 टेबल लगाए जाएंगे। हर टेबल पर तीन मुलाजिमों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों और कैंडिडेट्स के नुमाइंदे शामिल होंगे। हर राउंड की मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी नतीजे घोषित करेंगे। सभी राउंड कंप्लीट होने के बाद फाइनल नतीजे जारी किए जाएंगे और विनिंग कैंडिडेट को रिटर्निंग अफसर सर्टिफिकेट देंगे।

खबरें और भी हैं...