जालंधर | सूर्या एंक्लेव में सोमवार दोपहर बीएसएफ के डिप्टी कमाडेंट विपिन शर्मा के बैडरूम में फायरिंग के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों का एक दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने दलील दी कि आरोपी फायरिंग के मामले को शरारत ही मान रहे है। मगर पुलिस केस से जुड़े हर पहलू पर गहराई से जांच करना चाहती है, ताकि क्लियर हो सके कि फायरिंग के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। इसलिए और पूछताछ की जरूरत है। अदालत ने चारों आरोपियों को एक दिन के और रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
फायरिंग में इस्तेमाल रिवॉल्वर हो चुका है बरामद
बता दें कि सोमवार दोपहर सूर्या एंक्लेव में फायरिंग के केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा इनके पास से फायरिंग में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद कर लिया गया था। चारों आरोपी दावा कर चुके है कि फायरिंग उन लोगों ने नशे में की थी। वह तो रिवॉल्वर के साथ फोटो खींचने के लिए निकले थे, मगर नशे के कारण मुंह पर रुमाल बांधकर फायरिंग करने की साजिश कर बैठे थे।