पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • किडनैप्ड दसवीं की स्टूडेंट मुंबई से बरामद, अारोपी को जेल भेजा

किडनैप्ड दसवीं की स्टूडेंट मुंबई से बरामद, अारोपी को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगवा की गई 10वीं की स्टूडेंट को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया और किडनैपर को पकड़ कर जालंधर ले आई है। इनपुट मिलने पर एएसआई संजीव कुमार इनफार्मर को साथ लेकर हवाई जहाज से मुंबई गए और आरोपी को पकड़ लिया। अगवा की गई स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद केस में रेप की धारा जोड़ दी। अदालत ने बेअंत सिंह पार्क के रहने वाले कर्ण उर्फ रमेश कुमार को जेल भेज दिया है।

एडीसीपी मनदीप सिंह गिल ने बताया कि 12 मई को थाना-8 के एरिया में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत दी थी कि उनकी 10वीं में पढ़ती 14 साल की बेटी को कर्ण नाम का युवक अगवा करके ले गया है।

लुधियाना में घुमाने की बात कहकर मुबंई ले गया

11 मई को स्कूल से स्टूडेंट को लेकर गया था

एडीसीपी मनदीप ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज करके एसएचओ नवदीप सिंह की सुपरविजन में एएसआई संजीव कुमार को केस की जांच सौंपी गई थी। पुलिस स्टूडेंट के स्कूल पहुंची तो पता चला कि 11 मई को आरोपी स्टूडेंट को 12 बजे ले गया था। पुलिस ने कर्ण की तलाश में उसकी रिश्तेदारी में रेड की, मगर वह नहीं मिला। 13 मई को एएसआई को एक व्यक्ति ने आकर बताया कि कर्ण लड़की को लेकर उनके मुंबई में रहते बेटे के पास गया है। उनके बेटे ने कॉल करके उसे बताया था कि कर्ण एक दिन रहने की उससे जगह मांग रहा था।

एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि 12 मई को पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी।

मंुबई कोर्ट ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा

कर्ण की मुबंई में होने की बात पता लगते ही एएसआई इनफार्मर को साथ लेकर अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने मुंबई से कर्ण को पकड़ कर लड़की बरामद कर ली। उन्होंने कर्ण को मुंबई कोर्ट में पेश किया तो मुंबई कोर्ट ने कर्ण को 21 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अगवा की गई लड़की और आरोपी को ट्रेन से जालंधर लेकर आई। आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह लड़की को उस दिन लुधियाना घूमने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया था। उसने लड़की को झांसा दिया था कि वह उससे प्रेम करता है। वह मुंबई पहुंच कर अपनी भाभी के घर गया। यहां पर उसके साथ लड़की देखकर उसे रुकने नहीं दिया। इसलिए उसने परिचित के घर गया। यहां पर उसके घर एक दिन रुका, ताकि मुंबई में किराये का मकान ले सके। लड़की ने कहा कि आरोपी उसे धोखा देकर मुंबई ले गया था। यहां पर उससे गलत काम किया। वह उससे डर गई थी। इस लिए चुप रही।

खबरें और भी हैं...