पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • गैस की कालाबाजारी में निक्का अरेस्ट,10 गैस सिलेंडर बरामद

गैस की कालाबाजारी में निक्का अरेस्ट,10 गैस सिलेंडर बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मिट्ठू बस्ती के रहने वाले जरनैल सिंह निक्का को गैस की कालाबाजारी में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के घर से 10 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। एएसआई भूपिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि जरनैल सिंह की गैस एजेंसियों के डिलीवरी ब्वॉयज के साथ सेटिंग है।

वह उनसे गैस सिलेंडर लेकर घर में ही गैस निकाल कर दूसरे सिलेंडर में भर देता था। वह ग्राहक को कम गैस देता है। आरोपी काफी समय से एेसा कर रहा है। पुलिस ने रेड करके आरोपी को उसके घर से पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और 7ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसआई ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता किया जाएगा कि उसकी कौन-सी गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय से सेटिंग की है।

खबरें और भी हैं...