पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • साइबर सिक्योरिटी के लिए देश के पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

साइबर सिक्योरिटी के लिए देश के पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स में डिप्लोमेथॉन की ओर से छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबभर से 20 स्कूलों के 450 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 15 कमेटियां बनाई गई हैं जो एशिया के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी व उसका निष्कर्ष निकालेंगी। यहां चीफ एजुकेशन अफसर दीपा डोगरा, डॉ. कविता अग्रवाल, राजीव चंद्रन, मास्टर आयुष चोपड़ा, डॉ. अशोक गुलाटी मौजूद रहे।

सम्मेलन में भाग ले रहे स्टूडेंट गौतम बाली ने कहा कि हर मामले में पाकिस्तान को टारगेट करना ठीक नहीं। ईशानी महाजन ने भूटान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मानव तस्करी बहुत कम है। भारत में ठोस कानून की कमी है। वृंदा ने कहा कि साइबर कानून में अमेंडमेंट होनी चाहिए। हाल ही में आधार कार्ड लीक का मामला भी उठा था। इससे पता चलता है कि भारत में रहते लाखों लोगों की पर्सनल जानकारियां दांव पर हैं। साइबर सिक्योरिटी के लिए देश में इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं है। आयशना ने आतंकवाद के कारण ऑयल प्रोडक्शन पर पड़ने वाले असर पर फोकस करते हुए कहा, सीरिया में आईएसआईएस और करप्शन का ऑयल प्रोडक्शन पर असर पड़ रहा है।

15 कमेटियां बनाई गई, जो एशिया के मुद्दों पर चर्चा करेंगी

आयशना

गौतम बाली ईशानी

वृंदा

आयशना

गौतम बाली ईशानी

वृंदा

आयशना

गौतम बाली ईशानी

वृंदा

आयशना

गौतम बाली ईशानी

वृंदा

पंजाब भर से 20 स्कूलों के 450 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं

डिप्लोमेथॉन में शामिल प्रमुख समितियां, एजेंडा

ब्रिक्स - नए विकास बैंक की मदद से आर्थिक विकास।

सार्क - सार्क देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीके।

ओपेक - जलवायु परिवर्तन, तेल उत्पादन और आपूर्ति में असंतुलन का निदान।

आसियान - 2025 का रोडमैप तय करना।

पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संघ - अंतरराष्ट्रीय प्रेस व मीडिया।

खबरें और भी हैं...