633 परिवारों का आज माफ होगा 1.7 करोड़ का कर्ज
जालंधर | डॉ. अंबेडकर के जन्म दिवस पर शनिवार को होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दोआबा के 633 गरीब दलित परिवारों का 1.07 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करेंगे। वेलफेयर मिनिस्टर साधु सिंह धर्मसोत ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिन गरीब दलित परिवारों ने एससी, बीसी कार्पोरेशन से ऋण लिया था, उसे माफ किया जाएगा। जिन लोगों ने कार्पोरेशन से 50 हजार तक कर्ज लिया था, उन्हें नो ड्यू सर्टिफिकेट मिलेंगे।
प्रभावित रहेगा ट्रैफिक : शनिवार को डेविएट के आॅडिटोरियम में होने वाले स्टेट लेवल कार्यक्रम सीएम के आने के मद्देनजर डीएवी काॅलेज, मकसूदां और महावीर मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। सीएम 11.30 बजे पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे तक जालंधर में रहेंगे।
-संबंधित खबर पेज-8 पर