गोराया में इलेक्ट्रॉनिक शॉप से 7 एलसीडी और मोबाइल चोरी
जालंधर | बड़ा पिंड रोड पर राकेश इलेक्ट्रॉनिक से 7 लाख रुपए की एलसीडी और मोबाइल चोरी हो गए। घटना वीरवार तड़के करीब 4.15 की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक ने बताया कि वह वीरवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान में चोरी का तब पता चला जब पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर सूचना दी। चोर दुकान पर सीढ़ी लगाकर छत से दुकान में उतरे। चोर दुकान से 7 एलसीडी और दो दर्जन मोबाइल लेकर फरार हो गए है। गोराया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।