पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल की मौत का मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरासत में लिए पांच युवकों से पूछताछ

जालंधर
| शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहते पूर्व काउंसलर कस्तूरी लाल के 9 साल के पोते राहुल उर्फ आशू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एरिया के पांच युवक हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवकों ने कहा- घटना के वक्त वे एरिया में नहीं थे, तो पुलिस ने उन्हें भेज दिया। एडीसीपी सिटी-1 मनदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने एरिया में रहते संदिग्ध लोगों की लिस्ट बनाई है और उन्हें बारी-बारी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि राहुल के पिता नरिंदर शर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की एक साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका 9 साल का बेटा राहुल बुधवार दोपहर को स्कूल से आने के बाद साइकिल पर निकला था, मगर लौटा नहीं था। वीरवार को डिस्पोजल टैंक में से उसकी लाश मिली थी।

खबरें और भी हैं...